Sunday, July 13, 2008

आप सभी का माया के इस ब्लॉग पर स्वागत है.


आप सभी का माया के इस मनी ब्लॉग पर स्वागत है,
साथ ही आप सभी से यह आशा भी है कि आप सभी का प्रोत्साहन मेरे अन्य ब्लॉग पर मिले प्रोत्साहन के समान ही होगा.
सबसे पहली बात जो आप के लिए जानना जरूरी है वह ये कि इंटरनेट के जरिये आप असीमित पैसा बना सकते हैं, और यह बहुत ही आसान है.
बस आप कुछ बातें तय कर लीजिये कि आप इन नियमों पर खरे उतरते हैं या नहीं.
अब जानिए क्या हैं वे नियम...
पर धीरे- धीरे क्योंकि जल्दी- जल्दी खाएँगे तो मुँह जल सकता है और लेने के देने पड़ जाएंगे.
यदि आप का कोई ऐडसेन्स से या ब्लॉगिंग जुड़ा सवाल हो तो वह भी पूछ सकते हैं.
धन्यवाद, आपकी E-Guru Maya

Saturday, July 12, 2008

एक खुशखबरी

भई, बड़े ही जोर-शोर से अपना यह ब्लॉग शुरू किया था हमने ( यानी E-Guru Maya ने ),
पर जाने किस की नज़र लग गई मेरे चिट्ठे को.
कभी टेम्पलेट की समस्या, कभी ब्लॉग एड्रेस नहीं जँचा, तो कभी लेख में ही कोई कमी लगी. सबसे बड़ी समस्या तो यह थी कि
'ब्लॉग बनाने' पर यह चिट्ठा केंद्रित रहे
या 'डॉलर बनाने के तरीके' सुझाने पर.
या दोनों विषयों पर एक साथ एक ही ब्लॉग में लिखा जाय.
कभी उड़नतश्तरी आए और प्रेरित कर गए, नाहर जी भी आए, रतलामी जी के भी दर्शन हो गए मेरे चिट्ठे पर,लेकिन मेरा चिट्ठा नियमित नहीं हो सका.
लेकिन दोस्तों,
अब से यह चिट्ठा आपकी सेवा में हाज़िर है.
यह चिट्ठा Adsense Cash Money आप को सिर्फ़ डॉलर बनाने के तरीके ही बतायेगा.
आप सब की टिप्पणियों और प्रश्नों की इज्ज़त रख ली मैंने. :)
अरे भई ! धन्यवाद तो कहिये.